आज की ताजा खबर
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, पुलिस आयुक्त से लेकर डीसीपी तक ने संभाली कमान
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का पैदल मार्च, डीएम को सौंपा ज्ञापन बीएसए कार्यालय से डीएम कार्यालय तक निकाला मार्च, केंद्र सरकार से अध्यादेश लाने की मांग
- दैनिक लोक भारती
- 18 Jun, 2026
कुशीनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के देशव्यापी आह्वान पर गुरुवार को जिले के परिषदीय शिक्षकों ने टेट (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन में जिले भर से 500 से अधिक शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने शिक्षकों की मांगों को उचित माध्यम से संबंधित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षक पिछले 20 से 25 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और नियुक्ति के समय उन्होंने तत्कालीन नियमों के अनुसार सभी आवश्यक शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी योग्यताएं पूरी की थीं। इसके बावजूद वर्तमान में टेट की अनिवार्यता के कारण हजारों शिक्षकों के सामने सेवा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि दशकों से अध्यापन कार्य कर रहे वरिष्ठ शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा अनिवार्य करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से संसद के आगामी मानसून सत्र में अध्यादेश या आवश्यक विधायी व्यवस्था के माध्यम से कार्यरत शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से राहत देने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ला ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव और योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं कार्यवाहक महामंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि पुराने शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त कर न्याय दिलाया जाना चाहिए।
महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के आह्वान पर देशभर के जिला मुख्यालयों पर एक साथ प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान दिलीप सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, महेश कर्णधार, अमिताभ त्रिपाठी, हरेंद्र चौरसिया, नागेंद्र तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, अनूप गुप्ता, संजय मिश्र, सुशीला पाण्डेय, उदय सिंह, केशव गोविंद राव, राहुल उपाध्याय, राकेश मणि, रवि राय, संदीप तिवारी, संतोष गौड़, राजेश तिवारी, श्रीधर पांडे, गोपेश्वर पटेल, अरुण गोविंद राव, सुधीर श्रीवास्तव, शंकर दयाल पाठक, प्रेमचंद गौतम, आशीष मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, अजिताभ तिवारी, परमानंद पांडे, अभिषेक तिवारी, विजय कन्नौजिया, दुर्गेश त्रिपाठी, रामगति प्रजापति, वैभव पांडे, देवानंद दुबे, रविन्द्र पांडेय, पंकज गौड़, कृष्ण कुमार, अनुराग पांडे, तस्लीम अंसारी, ब्रजभूषण पांडेय, मनोज सिंह, अजीत गुप्ता, संजय यादव, संजय शाही, अनिल सिंह, सुमित सिंगर, राजवंत सिंह, विश्वजीत सिंह, सुनील सिंह, रवि भूषण भारती, अनूप श्रीवास्तव, धनंजय पांडे, कल्पना ओझा, सुनीता सिंह, सुनील वर्मा, रवि गुप्ता, अनामिका शाही, मीना सिंह, नीतीश चौधरी, उमेश यादव, शैलेश कुमार, यशशिन्द्र त्रिपाठी, विजय कुशवाहा, वरुण राय, अनिल मिश्रा, जोधा यादव, प्रमोद, राहुल देव, विजय सोनकर, प्रभुनाथ सिंह, सुधीर उपाध्याय, रामानुज शुक्ल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
Kushinagar News | टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का पैदल मार्च, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







