आज की ताजा खबर

औरैया में तीन चोरियों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, दो लाख रुपये नकद बरामद

top-news

औरैया। अजीतमल थाना क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त दो लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को पृथ्वीपुर गांव निवासी कामनी देवी ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के मुताबिक अज्ञात चोर अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर अजीतमल पुलिस ने नगला भोज गांव मोड़ के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सज्जन सिंह राजपूत निवासी नंदपुर, थाना दिबियापुर और बृजेश कुमार अहिरवार निवासी निमझना के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने गढ़ा आजाद नगर और पृथ्वीपुर गांव में हुई तीन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि वे पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सज्जन सिंह के खिलाफ औरैया, कानपुर देहात और मैनपुरी समेत कई जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बृजेश कुमार पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। साथ ही चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

Auraiya News | तीन चोरियों का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, ₹2 लाख नकद बरामद

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *