आज की ताजा खबर
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, पुलिस आयुक्त से लेकर डीसीपी तक ने संभाली कमान
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
फ्री फायर की लत ने ली 13 साल के मासूम की जान, लखनऊ में मोबाइल गेम बन गया मौत का कारण
- दैनिक लोक भारती
- 16 Oct, 2025
लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर माता-पिता को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 13 साल का विवेक, जो अपने परिवार के साथ सीतापुर से बेहतर जिंदगी की तलाश में लखनऊ आया था, मोबाइल गेम ‘फ्री फायर’ की लत का शिकार हो गया। बुधवार को वह गेम खेलते-खेलते बेहोश हो गया, और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक का परिवार महज आठ दिन पहले ही परमेश्वर एनक्लेव कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। तकरोही इलाके की एक परचून की दुकान पर काम करने वाला विवेक मेहनती और चुपचाप रहने वाला बच्चा था। उसकी बहन चांदनी बताती हैं, “वह दिनभर काम करता था और रात में देर तक फ्री फायर खेलता था। अगर कोई रोकता, तो बहुत गुस्सा हो जाता।” बुधवार को विवेक की छुट्टी थी। घर पर ही बैठकर वह अपने मोबाइल में फ्री फायर खेल रहा था। उसकी बड़ी बहन अंजू घर के काम में व्यस्त थी। विवेक ने कहा, “दीदी, तुम काम कर लो, मैं गेम खेलता हूं।” जब अंजू लौटी तो उसने देखा कि विवेक बिस्तर पर अचेत पड़ा है, जबकि मोबाइल स्क्रीन पर गेम अब भी चल रहा था। पहले उसने सोचा कि वह गेम खेलते-खेलते सो गया है। उसने मोबाइल चार्ज पर लगाया और उसे चादर ओढ़ा दी। लेकिन जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो उसके डर के मारे हाथ कांपने लगे। परिवार उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने कहा — “विवेक अब इस दुनिया में नहीं रहा।” अंजू की आंखों में अब सिर्फ पछतावे के आंसू हैं। वह बार-बार कहती है, “काश मैंने उसे गेम खेलने से रोक दिया होता।” मकान मालिक आकाश ने बताया कि “यह परिवार कुछ दिन पहले ही आया था, किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।” इंदिरा नगर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। परिवार ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन उनके घर में सन्नाटा और सदमा पसरा हुआ है। विवेक की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हर माता-पिता के लिए चेतावनी है। मोबाइल गेम की यह लत धीरे-धीरे बच्चों की जिंदगी निगल रही है। विवेक की हंसी, उसका सपना, सब कुछ एक पल में खत्म हो गया। अब उसके घर में सिर्फ खामोशी गूंज रही है और एक सवाल- क्या हम अपने बच्चों को इस लत से बचा पाएंगे?
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







