आज की ताजा खबर

प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाई फांसी

top-news

कानपुर। बजरिया में युवक  अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटक गया। उसने पहले गर्लफ्रेंड को कॉल किया और 23 मिनट तक उसे शादी के लिए मनाता रहा। कहा- आखिरी बार पूछ रहा हूं कि शादी करोगी कि नहीं? गर्लफ्रेंड ने जैसे ही मना किया, उसने सुसाइड कर लिया।
थोड़ी देर बाद युवक का छोटा भाई और उसकी बहन ने कई बार कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका के चलते छोटा भाई घर पहुंचा, तो भाई फंदे पर लटकता मिला। 
बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले मिंटू सोनकर ने बताया- मेरे दो बेटे गौतम (23) और डुग्गू थे। बेटी कोमल की शादी हो चुकी है। गौतम लोहा मंडी के एक कारखाने में पल्लेदारी का काम करता था। उसका 2 साल से नौबस्ता के खाड़ेपुर में रहने वाली लड़की से अफेयर चल रहा था।
पिता ने बताया- हमारा लड़का पागल था। लड़की दूसरे कास्ट की थी। हमारी गलती है। हम अपने बच्चे के लिए कुछ कर नहीं पाए। उसने पहले भी हाथ की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। अपने हिसाब से काम करता था। अब वैसे ही चला गया। मुझे कोई कार्रवाई नहीं करनी।
मिंटू सोनकर ने बताया- ग्वालटोली के पास बाइक फिसलकर गिर गई थी। इस दौरान मेरी पत्नी का कूल्हा टूट गया था। उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को गौतम अपनी मां को देखने के लिए हॉस्पिटल आया था। दोपहर 3 बजे वह घर के लिए निकल गया।
छोटा बेटा डुग्गू और बेटी कोमल हॉस्पिटल में ही रुक गए। गौतम ने घर जाकर अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था। करीब 23 मिनट तक उसने बात की। इसके बाद भी जब लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई, तो बेटा साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया।
शाम करीब 4 बजे छोटा बेटा घर पहुंचा। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी न खुलने पर उसने झांक कर देखा तो गौतम का शव लटकता दिखा।
सूचना पर बजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। उस समय गौतम की वीडियो कॉल चल रही थी। वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *