आज की ताजा खबर

बढ़ रहे जलस्तर ने उतार की ओर किया रूख, ग्रामीणों में राहत

top-news

औरैया। धौलपुर स्थित कोटा बैराज से छोड़े गए पानी ने यमुना के जलस्तर में बढ़त ला दी थी। जिससे यमुना नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा होने लगा था। सोमवार को 106.40 मीटर पर पहुंचने के बाद शाम को जल स्तर ने उतार की तरफ रुख करना शुरू कर दिया। जिसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यमुना नदी में रविवार सुबह से जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया था। जो सोमवार को 106.40 मीटर पर पहुंच गया था। 
धौलपुर के कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना नदी में बाढ़ जैसी स्थिति दिखाई देने लगी थी। जल स्तर बढ़ने से यमुना नदी किनारे बसे बडेरा, सिकरोड़ी, गोहानी कला, गोहानी खुर्द, असेबटा, ततारपुर कला, गूंज, जुहीखा, बीजलपुर और खेरा डंडा आदि गांव के ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी थीं लेकिन सोमवार शाम जल स्तर ने घटना शुरू कर दिया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं जल स्तर बढ़ने से यमुना नदी पर बना शेरगढ़ घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया। यही नहीं लोगों के बैठने के लिए बने रामझरोखा की चाहरदीवारी तक भी पानी पहुंच जाने से लोग बैठने के स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालांकि मंगलवार यमुना नदी का जलस्तर घटकर 106.24 मीटर पर पहुंच गया। जिससे ग्रामीणों ने जलस्तर कम होते देख राहत की सांस ली। इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक धौलपुर राजस्थान स्थित कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में जल स्तर बढ़ गया था लेकिन सोमवार शाम से जलस्तर ने घटना शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी यमुना में जल स्तर बढ़ने संबंधी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *