आज की ताजा खबर

आवारा युवक ने राह चलती महिला को काटा

top-news

औरैया। खानपुर चौराहे के पास कई दिनों से आवारा घूम रहे युवक ने राह चलती अधेड़ महिला पर हमला कर दिया। उसने दांतों से महिला के मुंह पर कई जगह काट लिया। राहगीरों ने महिला को छुड़ाया और युवक की धुनाई कर दी। घायल महिला का अस्पताल में उपचार कराया गया। युवक को विक्षिप्त बताया जा रहा है।
बुधवार सुबह करीब 5 बजे गौरी (50) पत्नी कमलेश कुमार निवासी मोहल्ला बनारसीदास खानपुर चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में सफाई करने के बाद घर लौट रही थी। तभी चौराहे पर आवारा घूम रहे एक युवक ने अचानक उसे दबोच लिया और मुंह पर कई जगह दांतों से काट लिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को पकड़ा और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह युवक कई महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है। घटना को अंजाम देने के बाद गायब हो जाता है। ब्रम्हनगर चौकी प्रभारी सोनी रावत का कहना है कि वह वीआईपी डयूटी में चली आईं थीं। अभी मामले की जानकारी नहीं है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *