आज की ताजा खबर
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी बोले- मैं कार्यकर्ता हूं, वे मेरे बॉस हैं
- दैनिक लोक भारती
- 20 Jan, 2026
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को मंगलवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया। नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे 14 दिसंबर 2025 से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।
पदग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 55 मिनट तक संबोधन दिया। अपने भाषण में उन्होंने संगठनात्मक लोकतंत्र और कार्यकर्ता संस्कृति को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। मोदी ने कहा, “लोग सोचते होंगे कि मैं कम उम्र में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन गया, लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ी पहचान यह है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं और अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अब नितिन नबीन उनकी ‘सीआर’ लिखेंगे, जो भाजपा में जवाबदेही और आंतरिक लोकतंत्र का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1984 में कांग्रेस को 400 से अधिक सीटें मिली थीं और करीब 50 प्रतिशत वोट हासिल हुआ था, लेकिन आज वही पार्टी 100 सीटों के लिए तरस रही है। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने पतन की समीक्षा नहीं करती, क्योंकि ऐसा करने से उस परिवार पर सवाल उठेंगे जिसने पार्टी पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने परिवारवाद को लोकतंत्र के लिए घातक बताते हुए कहा कि इससे देश के युवाओं के लिए राजनीति में आने के रास्ते बंद हो जाते हैं।
मोदी ने देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने घुसपैठ को भारत के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देश अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाल रहे हैं और भारत भी अपने गरीबों, युवाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने उन राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा जो वोट बैंक की राजनीति के कारण घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने “अर्बन नक्सल” को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलती चुनौती बताया।
प्रधानमंत्री ने भाजपा की चुनावी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी केवल संसद और विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर निगमों और नगरपालिकाओं में भी जनता की पहली पसंद बन चुकी है। उन्होंने महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों का उदाहरण देते हुए बताया कि 29 में से 25 बड़े शहरों में भाजपा-एनडीए को जनता का समर्थन मिला। उन्होंने केरल और तिरुवनंतपुरम में भाजपा की बढ़ती उपस्थिति का भी उल्लेख किया। साथ ही, पिछले डेढ़-दो वर्षों में हुए छह विधानसभा चुनावों में से चार में भाजपा-एनडीए की जीत को जनता के भरोसे का प्रमाण बताया।
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने पहले संबोधन की शुरुआत “भारत माता की जय” के नारे से की। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जहां राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि साधना है; भोग नहीं, बल्कि त्याग है; और पद नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से मिली प्रेरणा का जिक्र करते हुए कहा कि जनता से जुड़ना ही किसी नेता की सबसे बड़ी ताकत होती है। नितिन नबीन ने संगठन को और मजबूत करने, युवाओं को आगे लाने और पार्टी की वैचारिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि वे अटल बिहारी वाजपेयी और कुशाभाऊ ठाकरे की संगठनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने नितिन को एक ऊर्जावान, अनुभवी और जमीनी नेता बताया। कार्यक्रम के दिन ही केंद्र सरकार ने नितिन नबीन को Z-कैटेगरी सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने गुरुद्वारा बंगला साहिब, हनुमान मंदिर, झंडेवालान मंदिर और भगवान वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए। इसे उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का संदेश बताया। भाजपा के लिए नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना युवा नेतृत्व, संगठनात्मक मजबूती और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







