आज की ताजा खबर

महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या

top-news

पीलीभीत।  पूरनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगंज गोटिया में एक महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को हुई घटना में मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी हरिशंकर के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि वारदात के समय मृतक महिला अपनी बेटी से मिलने जा रही थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मृतका की बेटी सपना कारगिल पेट्रोल पंप के पीछे बाग में बकरी चराने गई थी। करीब 10 बजे ऊषा देवी अपनी बेटी के पास बाग को जा रही थी। 
उसी दौरान मोहल्ले के निवासी अमित पुत्र दीनदयाल और उसका एक साथी वहां खेत में नशा कर रहे थे। जिसका मृतका ने विरोध किया। इस दौरान आरोपी युवकों ने महिला के साथ गाली गलौच की और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने मृतक महिला के पेट में दो बार चाकू से वार किया। महिला लहूलुहान होकर मौके पर गिर गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे  लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत में सुधार न आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पीलीभीत जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की गहन जांच के बार लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *