आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बैंकॉक में यूपी टूरिज्म की इंटरनेशनल ब्रांडिंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार
.jpg)
- दैनिक लोक भारती
- 06 Jun, 2025
लखनऊ, 06 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग आगामी 26 से 28 अगस्त तक बैंकॉक में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पाटा) 2025 में अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में जुट गया है।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और निवेशकों के लिए एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में पेश करेगा, जिससे प्रदेश की पर्यटन क्षमता और अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
पाटा बैंकॉक 2025 में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 36 वर्ग मीटर के शानदार स्टॉल के माध्यम से राज्य की अनूठी छटा प्रदर्शित करेगा। यहां बौद्ध सर्किट जैसे सारनाथ, कुशीनगर और श्रावस्ती, साथ ही आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थल जैसे वाराणसी, अयोध्या और महाकुम्भ को प्रमुखता दी जाएगी। स्टॉल में एलईडी वॉल स्क्रीन और ऑटो-नेविगेशन स्क्रीन पर राज्य के पर्यटन स्थलों की जीवंत छवियां प्रदर्शित की जाएंगी।पर्यटक एआर (आग्युमेटेड रियलिटी) आधारित डिजिटल टच पैनल पर उत्तर प्रदेश के छह खूबसूरत स्थलों की पृष्ठभूमि में सेल्फी भी ले सकेंगे। यहां आने वाले मेहमानों को न केवल उत्तर प्रदेश की हस्तकला और ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) से परिचित कराया जाएगा, बल्कि प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिर, उनकी वास्तुकला और महात्म्य का भी रचनात्मक प्रदर्शन होगा, जिससे प्रदेश की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा की विशिष्ट झलक मिलेगी।
आयोजन में न केवल यूपी की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी बल्कि योगी सरकार की इससे आगे बढ़कर बैंकॉक में एक दिन के अंतरराष्ट्रीय रोडशो का आयोजन भी करेगी, जो पाटा आयोजन से पहले या बाद में होगा। इस शानदार रोडशो में 100 से अधिक स्टेक होल्डर्स प्रतिभाग करेंगे, जैसे ट्रैवल ट्रेडर्स, ट्रैवल मीडिया और प्रभावशाली हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। आयोजन बैंकॉक के द वेस्टिन ग्रांड सुखमवित, बैंकॉक मारियट मार्क्विस क्वीन्स पार्क या रैडिसन ब्लू प्लाजा जैसे तारांकित होटल में होगा। यहां हाई-टी, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जो उत्तर प्रदेश के पर्यटन पैकेज और निवेश अवसरों को हाइलाइट करेंगी। यहां तस्वीरें, फिल्में और प्रचार सामग्री भी प्रदर्शित की जाएंगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *