आज की ताजा खबर

प्रधानमंत्री मोदी को सरेंडर करने की आदत- राहुल गांधी

top-news

 सांसद राहुल गांधी इन दिनों बिहार दौरे पर है और जमकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने इस एक दिवसीय दौरे पर जनसंवाद का आयोजन कर लोगों को संबोधित किया। बिहार विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी बिहार में भाजपा के गढ़ में सेंधमारी कर सरकार बनाने के लिए दौरा कर रहे हैं। नालंदा में राहुल गांधी ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को सरेंडर करने वाला प्रधानमंत्री बताया। राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर कहा कि ट्रंप ने 11 बार कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सरेंडर करवाया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग आज रोजगार के अभाव में बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं। यहां रोजगार की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पहले सरकार इलाज कराती थी, अब आम आदमी को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सरकार निजी अस्पतालों को जमीन तो देती है, लेकिन आम लोगों की सेहत की जिम्मेदारी से पीछे हट रही है।राहुल गांधी शुक्रवार को राजगीर के अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सार्वजनिक मंच से बिहार की कानून व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों को कठघरे में खड़ा किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *