आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद से आया धमकी भरा फोन
.jpg)
- दैनिक लोक भारती
- 06 Jun, 2025
- फोन और ईमेल से धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां कुछ दिनों पूर्व आगरा के ताजमहल और उत्तर प्रदेश के एक विभाग को बम से उड़ाने की धमकी मामला अभी थमा नहीं था, वहीं आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को फोन कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी भरा फोन गाजियाबाद के एक शख्स ने किया था। धमकी देने वाले ने रात करीब 11 बजे PCR पर कॉल करके दी।
दरअसल, बीती रात गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स ने कॉल किया। कॉलर ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देर रात को ही गाजियाबाद पुलिस से इसकी सूचना उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को दी। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कॉलर को दोबारा कॉल करने की कोशिश की, लेकिन जिस नंबर से कॉल किया गया, वह फिलहाल बंद है। वहीं अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए फिलहाल गाजियाबाद और दिल्ली की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है। कॉल करने वाले की पहचान और स्थान का पता लगाने के लिए सक्रिय रूप से जांच कर रही है। धमकी के स्रोत का पता लगाने और मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को देर रात गाजियाबाद पुलिस से यह सूचना मिली।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *