आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
PM के सामने उठाऊंगा पुरुषों के लिए कानून की बात, मेरठ हत्याकांड को लेकर बोले सांसद साक्षी महाराज
- दैनिक लोक भारती
- 22 Mar, 2025
देश में औरंगजेब को लेकर सियासत बढ़ती जा रही है। शनिवार को उन्नाव पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी औरंगजेब को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे साक्षी महाराज ने औरंगजेब की प्रशंसा करने वालों पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि गुलामी के हर निशान को मिटाने का काम किया जाएगा। सांसद साक्षी महाराज के सामने जब मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड का मामला रखा गया तो उन्होंने कहा, पीएम मोदी के सामने पुरुषों के लिए भी कानून की बात उठाऊंगा।
साक्षी महाराज ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टियों ने औरंगजेब को जिंदा रखने का प्रयास किया था, लेकिन हिंदुस्तान अब जाग गया है। गुलामी के जितने भी प्रतीक हैं, केवल औरंगजेब ही नहीं धीरे-धीरे गुलामी के सारे निशान खत्म किए जाएंगे। औरंगजेब की प्रशंसा करने वालों के लिए कहा कि कम से कम ऐसे लोग राजनीति में तो सफल नहीं होंगे। मेरठ हत्याकांड पर कहा कि पत्नी ने पति के 15 टुकड़े कर दिए। बांग्लादेश के एक सांसद के भी कई टुकड़े कर दिए गए। कोलकाता में बोरे में भरकर उसको डाला गया। जयपुर में भी ऐसी घटना हुई। पत्नी ने पति के 25 से 30 टुकड़े कर दिए। प्रधानमंत्री से आग्रह कर पुरुषों के लिए कानून बनाने की मांग करूंगा।
डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश पर बोला हमला
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2027 में भी 2017 जैसी जीत दोहराएगी। अखिलेश यादव अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। जनता उनकी समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाने का संकल्प ले चुकी है। लखनऊ-दिल्ली नहीं, अखिलेश को सैफई प्रस्थान करवाएंगे। सपा के जैसे संस्कार हैं, वैसे ही अखिलेश के विचार हैं। भाजपा सरकार गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों के खिलाफ काम करती है तो अखिलेश यादव बिलबिला उठते हैं। शनिवार को गोपामऊ क्षेत्र में सम्राट अशोक जयंती पर आयोजित पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुत गहरी चाल चली है। वहां की कांग्रेस सरकार ने पहले मुसलमानों को पिछड़े वर्ग में शामिल किया। फिर ठेकेदारी में चार प्रतिशत आरक्षण दे दिया। कहा, बाबा साहब ने संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का विरोध किया था, फिर भी कांग्रेस सरकार ने यह पाप किया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *