आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बुआ-भतीजी के समलैंगिक संबंध से भड़की दुश्मनी, डेढ़ साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र का मर्डर

- दैनिक लोक भारती
- 22 Mar, 2025
यूपी के बुलंदशहर में डेढ़ साल पहले हुई आकाश की हत्या का बदला लेने के लिए एक अन्य युवक निखिल की भी हत्या की गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने निखिल का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को देर रात परिजनों ने गमगीन माहौल में निखिल का अंतिम संस्कार किया। निखिल की मौत के बाद परिजनों कोहराम मचा हुआ है। चर्चा है कि रिश्ते की बुआ और नाबालिग भतीजी के बीच समलैंगिक संबंध को लेकर शुरू हुई दुश्मनी में दो हत्याएं हो गईं। ममेरे फुफेरे भाइयों में दुश्मनी हो गई और दो हत्या होने के बाद दोनों परिवार बिखर गए हैं। निखिल के परिजन आकाश की हत्या में जेल काट रहे हैं, जबकि अब निखिल की हत्या में आकाश के परिजन जेल काटेंगे।
शुक्रवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बांसुरी में दिनेश के बेटे निखिल ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हेलमेट पहन कर आए बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। लेकिन निखिल की हत्या की पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक करीब 2 साल पहले दिनेश की ममेरी बहन और नाबालिग बेटी गायब हो गई थी। 29 अप्रैल 2023 को इस संबंध में जहांगीराबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसमें समलैंगिक संबंध की चर्चा सामने आई, जिस पर पुलिस ने सोनिया के खिलाफ 14 मई 2023 को दिनेश की नाबालिग बेटी के अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि करीब 7 महीने तक सोनिया जेल में बंद रही।
डेढ़ साल पहले हुई थी आकाश की हत्या
जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी महेंद्र त्रिपाठीने बताया इसी रंजिश में करीब डेढ़ साल पहले सोनिया के भाई आकाश की अपहरण कर हत्या कर दी गई और उसका शव ककोड़ थाना क्षेत्र में अधजला फेंका गया। आकाश की हत्या का आरोप निखिल के भाई तरुण और उसके चार अन्य रिश्तेदारों पर लगाया गया। जिस पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल आकाश के पांचों हत्या आरोपी दिल्ली की जेल में बंद है। आकाश की हत्या के बाद दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ गई। सोनिया के जेल में बंद रहने और उसके भाई आकाश की हत्या का बदला लेने के लिए ही निखिल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *