आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ

- दैनिक लोक भारती
- 14 Apr, 2025
DC vs MI Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 में ये पहली हार है, जबकि मुंबई इंडियंस ने दूसरा मुकाबला जीता है।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए, मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। रोहित 12 गेंद में 18 और रयान 25 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 40 और कप्तान हार्दिक पांड्या दो रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की ओर से विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज जैक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अभिषेक पोरेल ने 25 गेंद में 33 रन बनाए। करुण नायर 40 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल 6 गेंद में नौ रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स एक रन ही बना पाए। केएल राहुल ने 13 गेंद में 15 रन का योगदान दिया। विप्रज 14 रन बनाकर लौटे। 19वें ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रन आउट हुए। मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा ने तीन और सैंटनर ने दो विकेट लिए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *