आज की ताजा खबर

सिकंदर का साया है सलमान खान पर

top-news

सलमान खान की सिकंदर फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन भाईजान के फैंस ने इसे पसंद किया है। फिल्मी प्रोजेक्ट्स के अलावा, सलमान अपनी सुरक्षा को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ समय पहले उनके घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। सिकंदर का प्रमोशन भी सुरक्षा कारणों के चलते बड़े पैमाने पर नहीं किया गया। इस बीच सलमान को एक बार फिर धमकी मिली है।

इस पर कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बीते साल 14 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस ने इस घटना के आरोपी 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है।

सलमान खान के साथ 25 के करीब सुरक्षाकर्मी चलते हैं, लेकिन उनका एक करीबी शख्स ऐसा भी है, जो पल-पल उनका ख्याल रखता है। यह कोई और नहीं, बल्कि साल 1995 से सलमान की इजाफत करने वाला शेरा हैं। भाईजान खुद शेरा को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। वहीं, शेरा भी सलमान की सुरक्षा में हमेशा मौजूद रहते हैं। हाल ही में एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

पैपराजी पर भड़के थे शेरा

शेरा हमेशा सलमान का साया बनकर उनके साथ चलते हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण हाल ही में एयरपोर्ट पर देखने को मिला। दरअसल, कुछ दिन पहले सलमान खान एयरपोर्ट पर नजर आए और उनकी सुरक्षा करते हुए शेरा साथ चल रहे थे। एयरपोर्ट पर भाईजान को कैप्चर करने के लिए काफी करीब पहुंच गए थे, तब शेरा गुस्सा हो गए थे और उन्होंने पैपराजी को पीछे धकेल दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा, बस बहुत हो गया है। इससे पहले भी वह कई बार सलमान को प्रोटेक्ट करने के चलते लोगों को डांट लगा चुके हैं।

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *