आज की ताजा खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज, राज्यों की भूमिका पर रहेगा फोकस

top-news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई सहित अन्य लोग बैठक में भाग ले रहे हैं।
केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और सीईओ भी उपस्थित हैं
इस वर्ष की थीम विकसित भारत @2047 के लिए विकसित राज्य है। गवर्निंग काउंसिल विकसित भारत @2047 के लिए विकसित राज्य के दृष्टिकोण पर चर्चा कर रही है।
यह बैठक देश के सामने आने वाली विकास चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने तथा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में राज्यों की भूमिका पर आम सहमति बनाने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करती है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *