आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कान्हा गौशाला के निरीक्षण में अव्यवस्थाएं देख बिफरे विशेष सचिव

- दैनिक लोक भारती
- 24 May, 2025
फर्रुखाबाद। नमामि गंगे तथा जल आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव राजेश कुमार प्रजापति ने कान्हा गौशाला तथा मड़इनघाट पुल का निरीक्षण किया। गौशाला में अव्वस्थाएं देख सचिव का पारा हाई हो गया और उन्होंने जिम्मेदारों की जमकर फटकार लगायी।
शनिवार सुबह साढ़े दस बजे जनपद फर्रुखाबाद पहुंचे। विशेष सचिव ने सबसे पहले विकासखंड कमालगंज की देवरान गढ़िया स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। कान्हा गौशाला में गायों की हीन दशा और सूखा भूसा देखकर गौशाला प्रभारी को फटकार लगाई। प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डॉक्टर से चिकित्सा संबंधी और बीमार गायों के बारे में जानकारी ली तो डॉ इधर उधर देखने लगे। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि अब तक गौशाला में 146 गायों की मृत्यु हो चुकी है जो रजिस्टर पर अंकित है। कुछ गाय बीमार तथा कुछ पालीथीन और अन्य पदार्थ खाने से बीमार होकर मृत्यु हुई थी, जिन्हें गौशाला के पीछे दफन कर दिया जाता है तथा बाहर भी गायों के दफन के लिए भूमि चिन्हित की गई है। उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।
उसके उपरांत सचिव ने बरगद का पौधे का गौशाला के मैदान में रोपण किया। इसके बाद सभी केयरटेकर को बुलाकर उनके मानदेय की जानकारी ली। जिसमें केयरटेकरों द्वारा बताया गया कि अप्रैल माह तक का मानदेय मिल गया है गौशाला प्रभारी श्याम द्वारा गायों को नाम लेकर बुलाया गया जिसमें हीरा, गंगा ,राधिका ,मोती आदि को विशेष सचिव ने अपने हाथ से रोटी तथा चना और गुड़ खिलाया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्र, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, डॉ अनुज दुबे ,खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद शर्मा सहित आला अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
इसके बाद विशेष सचिव दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे मड़यन घाट निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। सहायक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि मार्च 2023 में पुल का जिओ तैयार हुआ जुलाई में एग्रीमेंट हुआ 8 नवंबर 2023 को पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ जिसे 7 नवंबर 2026 तक पूर्ण करना है। परंतु सेतु निगम के कर्मचारी तेजी से कार्य कर रहे हैं जिसको लेकर 2025 में ही पुल का कार्य पूर्ण होने की संभावना ह।ै विशेष सचिव ने पुल निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री सीमेंट तथा सरिया की गुणवत्ता परखी सामग्री की गुणवत्ता रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने आईआईटी वनारस और आईआईटी कानपुर की गुणवत्ता रिपोर्ट की फाइल का गहनता से निरीक्षण किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *