आज की ताजा खबर
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, पुलिस आयुक्त से लेकर डीसीपी तक ने संभाली कमान
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
इटावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मिले एक्सपायर इंजेक्शन, हड़कंप
- दैनिक लोक भारती
- 09 Jan, 2026
इटावा। डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां हार्ट अटैक और अन्य गंभीर रोगियों के उपचार में प्रयुक्त होने वाले कई इंजेक्शन एक्सपायर अवस्था में पाए गए। मामला उजागर होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने जांच के आदेश देते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। शुक्रवार को इमरजेंसी कक्ष में एट्रोपिन (Atropine) और एड्रोप्रो (Adropro) सहित कई जीवनरक्षक इंजेक्शन एक्सपायर मिले। ये दवाएं आमतौर पर हृदयाघात एवं गंभीर अवस्था में लाए गए मरीजों के त्वरित उपचार में उपयोग की जाती हैं। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील विभाग में एक्सपायर दवाओं का पाया जाना मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है। लापरवाही का खुलासा उस समय हुआ जब एक गंभीर हालत में वृद्ध महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के निर्देश पर जब कंपाउंडर इंजेक्शन लगाने के लिए दवा लाया, तो उस पर एक्सपायरी डेट अंकित मिली। इसके बाद मीडिया ने मौके पर मौजूद एक्सपायर इंजेक्शनों को कैमरे में कैद कर लिया। मामला सामने आते ही इमरजेंसी में तैनात स्टाफ आनन-फानन में एक्सपायर इंजेक्शन हटाने में जुट गया। घटना के संबंध में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कोई स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। कुछ जिम्मेदारों ने इसे मामूली घटना बताकर टालने का प्रयास किया। एक ओर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दावे कर रही है, वहीं जिला स्तर पर ऐसी लापरवाहियां इन दावों पर सवाल खड़े करती हैं। इस पूरे मामले पर सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने बताया कि संबंधित सॉल्ट के नए इंजेक्शन अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इमरजेंसी में एक्सपायर इंजेक्शन कैसे रखे गए, इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने तत्काल चीफ फार्मासिस्ट को इमरजेंसी भेजकर सभी एक्सपायर इंजेक्शन हटवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







