आज की ताजा खबर

‘सरकार आपके द्वार’ अभियान को मिली रफ्तार, कसया में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक आयोजित

top-news

कुशीनगर। आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कसया तहसील सभागार में बुधवार को ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक कुशीनगर पीएन पाठक के निर्देश पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कसया संतराज सिंह बघेल ने की।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के पहुंचे। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं का गोदभराई संस्कार और बच्चों का अन्नप्राशन समारोह भी संपन्न कराया गया। साथ ही लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा पोषण और टीकाकरण से जुड़ी जानकारी दी गई।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया।

रुद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्षों में सेवा, शिक्षा, रोजगार और विदेश नीति के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिनका लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अद्या पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, फाजिलनगर अध्यक्ष सुनीता शाही, राकेश जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *