आज की ताजा खबर

विधायक ने किया आवास व इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण

top-news

डीह(रायबरेली )।भाजपा विधायक अशोक कुमार ने ग्राम पंचायत डीह के पूरे उपाध्याय में विधायक निधि से बनवाई गई लगभग 220 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद्र अग्रहरि एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
 सड़क के अभाव में ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण से पूरे उपाध्याय के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो जाएगा।वहीं पूरे उपाध्याय निवासी दलित राम शंकर उर्फ दिनई जो ग्राम पंचायत में काफी दिनों से साफ सफाई का कार्य करता चला आ रहा है उसके पास रहने के लिए आवास नहीं था जिसे प्रधान के इंजीनियर बेटों ने मिलकर एक आवास का निर्माण करवा कर विधायक के कर कमलों से उद्घाटन करवाकर आवास रामशंकर को सुपुर्द किया गया। ऐसे कार्यों के लिए पूरे उपाध्याय के उपस्थित ग्रामवासियों ने विधायक अशोक कुमार व इंजीनियर जयप्रकाश अग्रहरि उर्फ शुभम व इंजीनियर शाश्वत अग्रहरि उर्फ शनि को हार्दिक आभार व्यक्त किया इस अवसर पर राजू विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, अशोक अग्रहरि, मुरली, गोपीचंद्र, दीपक, अजय, नन्हे, रामकेवल पाल, शुभम, महेंद्र सिंह, श्रीपाल, प्रमोद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थित रहीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *