आज की ताजा खबर

कानपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 युवाओं ने किया रक्तदान

top-news

कानपुर। परिवार कल्याण सेवा संस्थान हॉस्पिटल, बर्रा बाईपास परिसर में स्व. प्रखर निरंकारी की स्मृति एवं उनके जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संत निरंकारी मिशन के सुशील पुरी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर में डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, किशन भट्ट, अभिषेक कटियार, अरुण भार्गव, सुशांत दास, दिवाकर मौर्य, आशुर्मेन्द्र कटियार, अमित जेटली, अंकिता सिंह, सुष्मिता सचान, शिवम यादव, शुभम तिवारी, समीर, शेखर सचान, शुभम गुप्ता, साहिल, अजय कटियार, डॉ. बाबू अली, सत्यम सचान, अभिषेक कटियार सहित करीब 50 युवाओं ने जनहित में रक्तदान किया। शिविर का संचालन डॉ. हेमंत सचान के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अंकुश कटियार, देवेन्द्र सिंह, शशि कटियार, निरंकारी सतीश प्रकाश, फूलचन्द्र उमराव काका, सीमा सचान, श्रीमती मनोजा कटियार, प्रबंधक रोहित सचान समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं सेवा कार्यों में अखिलेश यादव, अर्पित उत्तम, अमर चौधरी, गरिमा एवं अस्पताल स्टाफ का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

शिविर के समापन अवसर पर परिवार कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अनिल कटियार ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के संस्थापक सचिव राजेन्द्र कटियार 'पारस' ने किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *