आज की ताजा खबर

ग्राम प्रधान पर फर्जी पट्टे और प्रताड़ना का आरोप, मुसहर महिलाओं ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

top-news

कुशीनगर। जिले के दुदही ब्लॉक स्थित चिरकुटहा गांव की मुसहर समुदाय की महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। महिलाओं का आरोप है कि ग्रामसभा की नवीन परती भूमि पर कथित रूप से फर्जी पट्टा कराया गया है और विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

मुसहर मंच कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजीव प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंचीं और अपनी शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी। महिलाओं का कहना है कि ग्रामसभा की भूमि पर हुए कथित फर्जी पट्टे के खिलाफ पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद ग्राम प्रधान द्वारा उन्हें भद्दी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिलाओं का कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण उनके सामने गांव छोड़ने की नौबत आ गई है।

मुसहर मंच के जिलाध्यक्ष राजीव प्रसाद ने कहा कि सरकार गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर मुसहर समुदाय को आज भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर फर्जी पट्टा निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में महिलाओं ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूर होकर पलायन करने पर विवश होंगी।

फिलहाल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं ने न्याय की उम्मीद जताई है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

"प्रधान की प्रताड़ना से पलायन को मजबूर मुसहर महिलाएं, डीएम से लगाई गुहार"

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *