आज की ताजा खबर

चार बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

top-news

भीतरगांव। साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां के अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। युवक का आरोप है कि उसके दादा के दामाद मुकेश का मित्र दिलीप अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी पत्नी और दिलीप के बीच संपर्क बढ़ गया।

पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था। दोपहर में घर लौटने पर उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि उसकी पत्नी कथित तौर पर दिलीप के साथ चली गई है।

पति का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में अपने दादा से बात की तो उन्होंने भी पत्नी के जाने की जानकारी होने की बात कही। वहीं फोन पर संपर्क करने पर कथित प्रेमी ने उसे धमकी दी और पत्नी को वापस न भेजने की बात कही।

पीड़ित का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। उसके अनुसार उसकी पत्नी पहले भी दो बार घर छोड़कर जा चुकी है और यह तीसरी बार है जब वह घर से चली गई है।

मामले में साढ़ थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *