आज की ताजा खबर

अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी संग्राम,

top-news

पीलीभीत। समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक एवं असत्यापित सामग्री के मामले में कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के संबंध में आपत्तिजनक और असत्यापित सामग्री प्रसारित की जा रही है। अधिवक्ताओं ने इसे महिला सम्मान और सामाजिक मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला ने कहा कि किसी भी महिला के सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आशीष कुमार एडवोकेट, अमित पाठक, मोहनलाल कश्यप, रोहतास कुमार गौतम, सौरभ पाठक, शिशिर यादव, राजीव यादव एडवोकेट, संजीव कुमार वर्मा, गोविंद पांडे, कामिल जमील सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *